सीबीएसई बोर्ड ने 29 अप्रैल को एक ट्वीट करके स्पष्ट किया था कि वह अब केवल उन मुख्य विषयों के लिए परीक्षाओं का आयोजन करेगा जो प्रमोशन के लिए और उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए जरूरी होंगे। बाकी विषयों के लिए बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं करेगा। ऐसे सभी मामलों में मूल्यांकन के निर्देश बोर्ड अलग से जारी करेगा। परीक्षा आयोजित करने लायक हालत बनने पर स्थगित हुए 83 विषयों में से केवल 29 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित होगी।
अब सीबीएसई को मिले 15 दिन
29 अप्रैल को सीबीएसई बोर्ड के अधिकारियों ने कहा था कि अगर सरकार उन्हें 10 से 12 दिन का समय दे तो बोर्ड 12वीं की बची हुई मुख्य विषयों की परीक्षाएं करा लेगा। सीबीएसई के सचिव ने सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ सरकार से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की इजाजत भी मांगी थी।
10वीं की परीक्षा सिर्फ उत्तर-पूर्व दिल्ली के छात्रों के लिए
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने तीन दिन पहले सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा के बारे में भी अपडेट किया था। उन्होंने बताया था कि उत्तर-पूर्व दिल्ली के स्टूडेंट्स को छोड़कर देश में अब 10वीं के छात्रों के लिए कोई परीक्षा नहीं कराई जाएगी।
देश में अब तक 56 हजार 561 संक्रमित
देश में अब तक 56 हजार 561 संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को राजस्थान में 64, आंध्रप्रदेश में 54, कर्नाटक में 45, ओडिशा में 26, बिहार में 13, जबकि हरियाणा में 8 मरीज मिले हैं। इस महीने के पहले हफ्ते में कुल 21 हजार 485 नए मरीज बढ़े। यह कुल संक्रमितों का 38% है। इस दौरान 6827 मरीज ठीक भी हुए हैं। इससे पहले गुरुवार को देशभर में संक्रमण के 3344 मामले सामने आए। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कुल 56 हजार 342 संक्रमित हैं। 37 हजार 916 का इलाज चल रहा है। 16 हजार 539 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1886 मरीजों की मौत हो चुकी है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।