लॉकडाउन और प्रवासियों की वापसी पर चिंता जताई को लेकर पीएम मोदी की कल मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिं
(India) देश भर में कोरोना वायरस के कहर को रोकने के लिए बीते 4 मई से लागू किए गए लॉकडाउन 3.0 की अवधि 17 मई को समाप्त होने वाली है। वहीं, केंद्र सरकार पोस्ट लॉकडाउन के लिए अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की योजनाएं बनाने में भी जुटी हुई है। अब सरकार आगे की रणनीति बनाने में जुटी है। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी सोमवार दोपहर तीन बजे एक हाईलेवल बैठक करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होने वाली इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, प्रमुख सचिव, गृह सचिव, स्वास्थ्य सचिव के अलावा सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक भी मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को देश के मुख्यमंत्रियों के साथ पांचवीं बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। इस दौरान 17 मई से खत्म हो रहे लॉकडाउन पर चर्चा होगी। रविवार को कुछ राज्यों ने प्रवासियों की वापसी पर चिंता जताई। इन राज्यों का कहना है प्रवासियों की वापसी के कारण कोरोनावायरस के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में जो इलाके ग्रीन जोन में हैं, वे जल्द ही रेड जोन में बदल जाएंगे। सोमवार को मोदी 51 दिनों में पांचवीं बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। इससे पहले उनकी मुख्यमंत्रियों के साथ चार बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हो चुकी है। उन्होंने 20 मार्च, 2, 11 और 27 अप्रैल को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर चर्चा की थी।

चीन गए एयर इंडिया के 5 पायलटों में कोरोना संक्रमण

एयर इंडिया के पांच पायलट कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। हाल ही में ये कार्गो फ्लाइट्स लेकर चीन गए थे। उड़ान भरने से 72 घंटे पहले किए जाने वाले प्री-फ्लाइट टेस्ट में सभी पायलट संक्रमित पाए गए। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पांचों पायलटों में कोई लक्षण नजर नहीं आए हैं, फिलहाल सभी मुबंई में हैं।
एयर इंडिया लॉकडाउन के बाद से कई देशों के लिए कार्गो उड़ानों का संचालन कर रही है। इसी बीच चिकित्सा आपूर्ति के लिए 18 अप्रैल को दिल्ली से ग्वांग्झो के लिए बोइंग 787 ने उड़ान भरी थी। एयरलाइन ने शंघाई और हॉन्गकॉन्ग के लिए भी मेडिकल कार्गो उड़ानें संचालित की थीं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।