रेल मंत्रालय ने कहा कि टिकट केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप के जरिए ही बुक हो सकेंगे। रेलवे और आईआरसीटीसी के एजेंटों के जरिए टिकट बुक नहीं हो पाएंगे। तत्काल और प्रीमियम तत्काल का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है। करंट बुकिंग भी नहीं की जा सकेगी। टिकट बुकिंग आज शाम 4 बजे से शुरू होनी थी, लेकिन आईआरसीटीसी की वेबसाइट लोड ही नहीं हो पाई। बताया गया कि टिकट बुकिंग के लिए बड़ी तादाद में लोग इस साइट को खोल रहे हैं, जिसके चलते यह लोड नहीं हो पा रही है। लिहाजा अब 6 बजे से बुकिंग शुरू होगी।
आरोग्य सेतु ऐप है अति सुरक्षित- नीति आयोग
देश में आरोग्य सेतु ऐप पर उठ रहे सवालों के बीच नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि केंद्र सरकार के आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप का इस्तेमाल यूजर्स के डेटा की सुरक्षा और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए "प्राइवेसी फर्स्ट बाई डिजाइन" सिद्धांत पर आधारित है। उन्होंने कहा कि ऐप से यूजर का डेटा केवल उन सरकारी अधिकारियों को प्रदान किया जाएगा जो सीधे भारत में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के प्रभारी हैं। मीडिया के साथ विशेष बातचीत में अमिताभ कांत ने बताया कि लोगों से एकत्र की गई व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप का निर्माण किया गया है। इस ऐप में डेटा को हासिल करने के निर्धारित प्रोटोकॉल हैं। NIC ही इस डाटा के लिए जिम्मेदार है और यह केवल कोरोना वायरस को देश में फैलने से रोकने के लिए लगे सरकारी चिकित्साधिकारी और प्रशासकों के साथ ही शेयर किया जाता है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।