कोरोना अपडेट - देश में 70 हजार पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, तमिलनाडु में रिकॉर्ड एक दिन में 798 मामले
(India) देश में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 70 हजार पार हो गया है। पूरे देश में Lockdown 3.0 लागू है, इसके बावजूद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। आलम ये है कि देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 70 हजार पहुंच चुका है। वहीं, तमिलनाडु में एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 798 मामले सामने आए है। जानकारी के मुताबिक, करीब दो दिन पहले तक देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 60 हजार के पास था। वहीं, अब कोरोना मरीजों की संख्या 70 हजार के करीब पहुंच गया है। महाराष्ट्र में लगातार छठे दिन कोरोना मरीजों की संख्या हजार रहा। जबकि, सोमवार को तमिलनाडु में कोरोना संक्रमितों की संख्या 798 था। हालांकि, कुल मिलाकर देश भर में नए मामलों की गिनती रविवार के रिकॉर्ड उच्च (4,308) से 3,607 थी। राज्यों द्वारा जारी किए गए नए आंकड़ों के अनुसार, भारत में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 70,793 हैं। वहीं, अकेले महाराष्ट्र में कुल आंकड़ों के लगभग एक तिहाई हिस्सा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चार राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात ( Gujarat ), तमिलनाडु और दिल्ली में 60 प्रतिशत कोविड-19 के केस हैं। गुजरात में कोरोना के 347 नए मामले सामने आए हैं, जबकि दिल्ली में 310 नए मरीज मिले।


स्पेशल ट्रेनों का सफर आज से, नई दिल्ली से पटना, भुवनेश्वर, चेन्नई, मुंबई, अहमदाबाद और जम्मू तवी पहुंचेंगे यात्री
भारतीय रेलवे स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों को आज से दोबारा शुरू करने जा रही है। इस क्रम में आज सबसे पहले नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, रांची, भुवनेश्वर, बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई, अहमदाबाद और जम्मू तवी आदि स्टेशनों तक ट्रेनें चलेंगी।भारतीय रेलवे स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों को आज से दोबारा शुरू करने जा रही है। इस क्रम में आज सबसे पहले नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, रांची, भुवनेश्वर, बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई, अहमदाबाद और जम्मू तवी आदि स्टेशनों तक ट्रेनें चलेंगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।