वंदे भारत मिशन / 16 मई से शुरू होगा विदेशों से भारतीयों की वापसी का दूसरा फेज
(India) कोरोना की वजह से विदेशों में फंसे भारतीयों की वतन वापसी के मिशन वंदे भारत का दूसरा फेज 16 मई से शुरू होगा। यह फेज सात दिन यानी 22 मई तक चलेगा। इस दौरान 31 देशों से 149 फ्लाइट्स आएंगी। सबसे ज्यादा 13 फ्लाइट अमेरिका से आएंगी। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। वंदे भारत मिशन का पहला फेज 7 मई को शुरू हुआ था।
दूसरे फेज में किन-किन देशों से भारतीय लाए जाएंगे?
अमेरिका, यूएई, कनाडा, सऊदी अरब, ब्रिटेन, मलेशिया, ओमान, कजाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, यूक्रेन, कतर, इंडोनेशिया, रूस, फिलीपींस, फ्रांस, सिंगापुर, आयरलैंड, किर्गिस्तान, कुवैत, जापान, जॉर्जिया, जर्मनी, तजाकिस्तान, बहरीन, अर्मेनिया, थाईलैंड, इटली, नेपाल, बेलारूस, नाइजीरिया, बांग्लादेश।


भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, LAC के करीब चीनी हेलिकॉप्टरों को IAF ने रोका
कोरोना वायरस संकट और लॉकडान के बीच नॉर्थ सिक्किम सेक्टर में कुछ दिनों पहले भारतीय और चीनी सैनिक एक-दूसरे के साथ उलझ गए थे। अब लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा की ओर आ रहे चीनी हेलिकॉप्टरों को भारतीय वायुसेना ने खदेड़ दिया है। इतना ही नहीं भारतीय वायुसेना ने चीन को करारा जवाब देने के लिए लद्दाख में लड़ाकू विमानों की तैनाती भी की है। भारतीय वायुसेना ने यह कदम हाल ही में भारतीय क्षेत्र के करीब चीनी सैन्य हेलिकॉप्टर उड़ान भरते दिखाई देने के बाद दुश्मन देश को मुंहतोड़ जवाब देने के मकसद से उठाया है। माना जा रहा है कि चीनी सैन्य हेलीकॉप्टर भारतीय वायु क्षेत्र का उल्लंघन कर सकते थे।

Lockdown के बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दो स्पेशल ट्रेन बिलासपुर और डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हुई
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 1490 यात्रियों को लेकर पहली स्पेशल ट्रेन शाम 4:30 बजे बिलासपुर के लिए रवाना हुई। वहीं, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ही दूसरी ट्रेन शाम 5:00 बजे डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हुई। लगभग डेढ़ महीने तक यात्री ट्रेन सुविधाएं बंद रहने के बाद रेलवे ने मंगलवार से 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।