पीएम मोदी ने किया 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान,  'आत्मनिर्भरता' पर जोर देते हुए कहा- भारत ने आपदा को अवसर में बदला
(India) देश में छाए कोरोना संक के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगवार को एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित किया। PM मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत सभी देशवासियों को आदर पूर्वक नमस्कार से की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से मुकाबला करते हुए दुनिया को अब चार महीने से ज्यादा हो रहे हैं। एक वायरस ने दुनिया को तहस-नहस कर दिया है। विश्व भर में करोड़ों जिंदगियां संकट का सामना कर रही हैं। सारी दुनिया, जिंदगी बचाने की जंग में जुटी है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना संकट का सामना करते हुए, नए संकल्प के साथ मैं आज एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा कर रहा हूं। ये करीब-करीब 20 लाख करोड़ रुपए का है। ये पैकेज भारत की GDP का करीब-करीब 10 प्रतिशत है।
पीएम मोदी मंगलवार को 54 दिन में पांचवीं बार देश के सामने आए। अपने संबोधन में उन्होंने चार अहम बातें कहीं। पहली- देश को आत्मनिर्भर बनना होगा। दूसरी- आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज दिया जाएगा। इसके तहत बुधवार शाम 4 बजे से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण घोषणाओं की शुरुआत करेंगी। तीसरी- आत्मनिर्भर बनने की राह में हमें लोकल प्रोडक्ट्स को अपनाना होगा। चौथी- लॉकडाउन का चौथा फेज आएगा, पर यह नए रंग-रूप और नए नियमों वाला होगा। 18 मई से पहले इस बारे में बताया जाएगा।
33 मिनट के अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने 2300 से भी ज्यादा शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने सबसे ज्यादा 28 बार आत्मनिर्भर शब्द का जिक्र किया। हालांकि, प्रधानमंत्री ने उन प्रवासी मजदूरों का कोई जिक्र नहीं किया, जो पिछले कुछ दिनों से दिक्कतों का सामना करते हुए देश के अलग-अलग हिस्सों से अपने घरों की ओर जा रहे हैं। उन्होंने आर्थिक पैकेज की घोषणा के दौरान सिर्फ इतना कहा कि इसमें प्रवासी मजदूरों के लिए भी महत्वपूर्ण फैसले होंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।