Coronavirus: देश में 80 हजार पार हुई मरीजों की संख्या, कोरोना से सबसे ज्यादा  20 राज्यों प्रभावित
(India) कोरोना को मात देने के लिए देश में लॉकडाउन का तीसरा चरण चल रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधिन में लॉकडाउन 4 के बारे में भी संकेत दिए हैं। लेकिन देश में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या में रोजाना वृद्धि हो रही है। आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना मामलों की संख्या अब 80 हजार के पार हो गई है। हालांकि बड़ी संख्या में मरीज ठीक भी हो रहे हैं। इसके बावजूद मरीजों की बढ़ रही संख्या को देखकर लोगों में भय भी है। यही कारण है कि देश के ज्यादातर इलाकों में छूट देने के बावजूद लोगों ने दुकानें नहीं खोली हैं। उनका मानना है कि लॉकडाउन और कोरोना के डर के कारण ग्राहक नहीं आएंगे, इसलिए दुकान खालकर रिस्क क्यों लेना।

एक्टिव मामलों की संख्या 50 हजार के करीब

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 49219 है। जबकि 2549 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। मंत्रालय के अनुसार- अब तक 26234 कोरोना मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं।
कोरोना संक्रमण की रफ्तार देश में किस तरह से बढ़ रही है, इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि 30 अप्रैल को देश में कोरोना के 33 हजार 610 केस थे और 13 मई को इनकी संख्या बढ़कर 74 हजार 281 हो गई। यानी, इन 13 दिनों में देश में कोरोना के 120% मरीज बढ़ गए। तारीख 30 अप्रैल इसलिए, क्योंकि इसी दिन स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना संक्रमितों की संख्या के आधार पर देश के सभी जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा था। इस लिस्ट में 733 जिलों में से 130 जिलों को रेड, 284 को ऑरेंज और 319 जिलों को ग्रीन जोन में रखा था। रेड जोन वो जिले बने, जहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले आए। ऑरेंज जोन में ऐसे जिलों को रखा गया, जहां 14 दिन से कोई नया मरीज नहीं मिला था। जबकि, ग्रीन जोन में उन जिलों को शामिल किया गया जहां या तो कोरोना कोई मरीज मिला ही नहीं था या वहां 21 दिन से कोई नया मामला नहीं आया था। सरकार ने भी रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के जिलों को लॉकडाउन-3 में कुछ रियायतें दीं। ग्रीन जिलों को रेड और ऑरेंज के मुकाबले थोड़ी ज्यादा छूट मिली। शायद यही वजह रही कि 30 अप्रैल तक जो जिले ग्रीन जोन में थे, वहां अब कोरोना मरीज भी मिल गए हैं। हमने कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 20 राज्यों के ग्रीन जोन जिलों का एनालिसिस किया। 30 अप्रैल को सरकार ने इन 20 राज्यों के 162 जिलों को ग्रीन जोन में रखा था। लेकिन, 13 मई तक इन 162 जिलों में से 102 जिलों में कोरोना के मामले सामने आ गए और 14 मौतें भी हुई हैं। इसका मतलब ये हुआ कि अब इन 20 राज्यों में सिर्फ 60 जिले ही ग्रीन जोन में रह गए हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।