औरैया के डीएम अभिषेक सिंह के अनुसार हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। इसमें 23 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 15-20 लोग घायल हो गए। ज्यादातर मजदूर बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। बताया जाता है कि मजदूर राजस्थान से आ रहे थे। हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। अभिषेक सिंह, डीएम औरैया ने जानकारी दी कि हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 15-20 लोगों को चोटें आई हैं।
मारे गए लोगों में सबसे ज्यादा झारखंड से
प्रशासन ने मृतकों की शिनाख्त कर सूची जारी की है। अब तक 15 मृतकों की पहचान हो पाई है। इनमें सबसे ज्यादा झारखंड से हैं। इनकी संख्या सात है। वहीं, पश्चिम बंगाल के रहने वाले 4 लोग हैं। इसके अलावा, बिहार और उत्तर प्रदेश से दो-दो मृतक हैं। पुलिस का कहना है कि अन्य अज्ञात लोगों की पहचान करने की कोशिशें जारी हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।