राहत पैकेज : छोटे और लघु उद्यमियों को इसी सप्ताह मिलेगा 3 लाख करोड़ का कर्ज
(India) 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज में अभी तक हुई घोषणाओं से सरकार ने छोटे और मझोले व्यापारियों को खूब राहत दी है । घोषणाएं होने के बाद भी लोग उधेड़बुन में थे कि आखिर सरकार द्वारा घोषित इन योजनाओं पर काम कब से शुरू होगा। वो कब जाकर लोन ले सकते हैं। ऐसे लोगों के लिए खुशखबरी है क्योंकि सरकार द्वारा बिना गारंटी लोन स्कीम को इसी सप्ताह से लागू कर दिया जाएगा। सरकार द्वारा छोटे उद्मियों केलिए 3 लाख करोड़ के बिना गारंटी लोन की घोषणा की गई है । इस बात की जानकारी एक सीनियर बैंक ऑफिसर द्वारा जानकारी देते हुए कहा गया कि मोदी सरकार द्वारा जिस बिना गांरटी लोन की घोषणा छोटे उद्यमियों के लिए की गई है उसे इसी सप्ताह लागू कर दिया जाएगा।
9.25 फीसदी होगी ब्याज दर- यह कोलैटरल फ्री (बिना गिरवी) लोन बैंकों की ओर से 9.25 फीसदी की ब्याज दर पर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। मौजूदा समय में इस सेक्टर को लोन के लिए 9.5 फीसदी से लेकर 17 फीसदी तक ब्याज चुकाना पड़ता है। वहीं NBFCs की ओर से दिए जाने वाले लोन पर अधिकतम 14 फीसदी की ब्याज दर की कैपिंग लगाई जा सकती है।

कोरोना और उसकी वजह से जारी लॉकडाउन ने इकोनॉमी के साथ आबादी के बड़े हिस्से की जिंदगी पर असर डाला है। अंसगठित क्षेत्र से जुड़े लोग पलायन करने लगे हैं। इस संकट से निपटने का अभी कोई फौरी हल दिखाई नहीं दे रहा। इस बीच सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। सरकार का दावा है कि यह पैकेज भारत के कुल सकल घरेलू उत्पाद, यानी जीडीपी का तकरीबन 10% है।
सरकार की तरफ से ये पैकेज अलग-अलग किस्तों में फरवरी से 17 मई के बीच ऐलान किए गए हैं। आखिरी किस्त 17 मई, यानी रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषित की।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।