21 साल बाद भारत में बड़ी तबाही मचाने की आशंका, भारतीय सीमा के नजदीक 155-185 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तबाही बरपाएगा Amphan चक्रवात
(India) Cyclone Amphan आज ओडिशा और बंगाल के तटों से टकरा सकता है। किसी चक्रवाती तूफान के 21 साल बाद भारत में बड़ी तबाही मचाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। बुधवार सुबह 4.30 बजे से ओडिशा में तेज हवा चल रही है और बारिश हो रही है। चक्रवात के विकराल रूप धारण करने पर उत्पन्न होने वाले हालात से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन दल और सेना पूरी तरह से तैयार है। ओडिशा औऱ पश्चिम बंगाल में लाखों की संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। चक्रवात अम्फान अत्यंत तेज तूफान में बदल गया है। बुधवार को यह बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम में पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, यह दोपहर बाद सुंदरबन के पास (पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के बीच) 155 से 165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ तट से टकराएगा। इस दौरान तटीय क्षेत्रों में 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कोलकाता एयरपोर्ट को ऐहतियातन गुरुवार सुबह पांच बजे तक बंद कर दिया गया है।

उत्तर-पूर्व-उत्तर की ओर बढ़कर पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट पर सुंदरबन ( sundarban ) के नजदीक पर दीघा और हटिया के बीच से आज दोपहर या शाम तक गुजरेगा। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के अनुसार इस दौरान चक्रवात Amphan की गति 155 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 185 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।