पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बुधवार को तबाही मचाने के बाद भीषण चक्रवाती तूफान अम्फान अब धीमा पड़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 6 घंटे में यह 27 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ा है। अगले तीन घंटे में इसके और कमजोर होने का अनुमान है। असम, मेघालय में आज हल्की बारिश और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। तूफान की वजह से बुधवार को पश्चिम बंगाल में हवा की रफ्तार 190 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई थी। अम्फान की वजह से ओडिशा में कोई मौत होने की जानकारी नहीं है, लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुताबिक उनके राज्य में 12 लोगों की मौत का अनुमान है। 5500 घरों को नुकसान हुआ है। ममता का कहना है कि तूफान की वजह से हजारों करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। सही आकलन करने में 3-4 दिन लगेंगे।
पश्चिम बंगाल और ओडिशा के बाद अब तूफान का असर बिहार में दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने बिहार के कई हिस्सों में बारिश, आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। हालांकि, इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है। पिछले 6 घंटे में इसकी रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहा गई है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।