उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाने की सजा के रूप में प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि क्या आपने कोरोनो वायरस महामारी से लड़ने के लिए योगी सरकार का तरीका देखा है? जब कांग्रेस ने प्रवासी मजदूरों के लिए बसों की व्यवस्था की, तो योगी सरकार नेउत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को झूठे मामले में जेल भेज दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से इस लड़ाई में पूरा देश एकजुट है लेकिन यूपी सरकार प्रवासी मजदूरों के लिए बसों का इंतजाम करने वालों, ट्रेन टिकट, भोजन और राशन की व्यवस्था करने वालों को जेल में डाल रही है।
अम्फान तूफान : बंगाल में तूफान की वजह से 72 मौतें
पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बुधवार को तबाही मचाने के बाद भीषण चक्रवाती तूफान अम्फान अब धीमा पड़ने लगा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि तूफान की वजह से बंगाल में 72 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 5500 घर तबाह हो गए, हजारों करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने कि ऐसी तबाही कभी नहीं देखी। ममता ने कहा- मैं प्रधानमंत्री मोदी से अपील करूंगी कि वे खुद बंगाल आएं और यहां के हालात देखें।
प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा- बंगाल में तूफान से हुई तबाही की तस्वीरें देखीं। पूरा देश मजबूती के साथ बंगाल के साथ खड़ा है। राज्य के लोगों की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। प्रभावितों की मदद में कोई कसर बाकी नहीं रखी जाएगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।