लॉकडाउन में RBI Governor का बड़ा ऐलान, लोन की किश्त चुकाने में छूट की स्कीम 3 महीने बढ़ाई
(India) भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए Loan moratorium 3 महीने के लिए बढ़ा दिया है। अब देश के लोगों अगस्त महीने तक EMI चुकाने पर से राहत मिल जाएगी। वहीं दूसरी राहत यह है कि नीतिगत ब्याज दर में बड़ी कटौती कर दी है। RBI Governor ने कहा Repo Rate में 0.40 फीसदी की कटौती कर आम जनता की EMI में राहत दी है। वहीं Reverse Repo Rate को कम कर 3.75 फीसदी कर दिया है। आपको बता दें कि RBI Governor की लाॅकडाउन पीरियड में तीसरी प्रेस कांफ्रेंस है। जिसमें राहतों की घोषणा की है।
आम आदमी और कारोबारियों की आर्थिक स्थिति पर लॉकडाउन के असर को देखते हुए आरबीआई ने आज अहम घोषणाएं कीं। आरबीआई ने गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि लोन की किश्त चुकाने में मार्च में जो 3 महीने की छूट दी गई थी, उसे 3 महीने और बढ़ा रहे हैं। यानी यह स्कीम अगस्त तक रहेगी। प्रमुख ब्याज दर रेपो रेट 0.40% कम किया गया है ताकि लोन और सस्ते हों। रेपो रेट वह दर है जिस पर बैंकों को आरबीआई से कर्ज मिलता है। बैंको सस्ता कर्ज मिलेगा तो वे अपने ग्राहकों के लिए भी ब्याज में कमी करेंगे।
शक्तिकांत दास ने रेपो रेट 0.40 फीसदी कटौती कर फीसदी कर दिया है। गवर्नर के अनुसार एमपीसी की बैठक में 6 में से 5 सदस्यों ने ब्याज दरों में कटौती करने के पक्ष में वोट किया। रिजर्व बैंक के इस कदम के बाद होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन आदि ईएमआई सस्ती हो जाएंगी। पिछले कई दिनों से इस बात की चर्चा है कि रिजर्व बैंक लोन के मोराटोरियम से जुड़ी राहत को तीन महीने यानी अगस्त तक के लिए बढ़ा सकता है। फिलहाल मार्च से लेकर मई तक के लिए लोन के मोराटोरियम की अवधि की सुविधा दी जा चुकी है। इस सुविधा का कई ग्राहक लाभ ले भी चुके हैं। इस बात की मांग उद्यमियों ने हाल ही में की थी। उद्यमियों का कहना है कि इससे कंपनियों को लॉकडाउन के प्रभाव से राहत मिल सकती है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।