स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हादसा इतना भयानक है कि इलाके में चारों तरफ काले धुंए का बड़ा सा गुबार देखने देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक, ये हादसा कराची के जिन्ना गार्डन इलाके में हुआ है। हादसे के बाद विमान का मलबा कई घरों के उपर गिरा है, जिससे की वहां घरों में आग लग गई है। एहतियात के तौर पर कराची एयरपोर्ट को बंद कर दिया है। मौके पर सेना और डॉक्टरों की टीम पहुंची है, जो राहच बचाव का काम कर रही है।
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का एक पैसेंजर प्लेन शुक्रवार को कराची के रिहाइशी इलाके में क्रैश हो गया। यह प्लेन लाहौर से कराची आ रहा था। लैंडिंग से चंद मिनटों पहले इसका इंजन फेल हो गया। उसमें आग लग गई और वह जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही क्रैश हो गया। प्लेन में 91 यात्री और 7 क्रू मेंबर में सवार थे। इनमें 51 पुरुष, 31 महिलाएं और 9 बच्चे शामिल थे। अब तक 5 साल के एक बच्चे, एक सीनियर जर्नलिस्ट अंसारी नकवी का शव मौके से मिला है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हादसे पर दुख जताया और कहा कि अभी हमारी प्राथमिकता राहत और बचाव कार्य हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।