वही महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस से 63 लोगों की मौत हुई है। राज्य में
मरने वालों का आंकड़ा 1517 हो गया है। वहीं, देश में अब तक 3583 लोगों की संक्रमण से जान गई। यानी देश की 42.3 % मौतें अकेले महाराष्ट्र में हुई हैं। शनिवार सुबह तक कोरोना के 2940 नए मामले सामने आए। जबकि देश में 6088 संक्रमित पाए गए। इस हिसाब से बीते 24 घंटे में देश के कुल 48.2% संक्रमित मरीज अकेले महाराष्ट्र से थे। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 44582 हो गया है।
महाराष्ट्र के कुल संक्रमितों में मुंबई के मरीज 61% हैं। देश के कुल संक्रमितों में मुंबई के मरीजों की हिस्सेदारी 22% है। वहीं, राज्य में इस बीमारी से अब तक 12583 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। मुंबई में अब तक संक्रमण के कुल 27068 मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में यहां 1751 नए मरीज मिले थे। यहां अब तक 909 लोगों की मौत हुई है। वहीं 7080 लोग ठीक भी हुए हैं। मुंबई के धारावी में कोरोना के अब तक 1327 पॉजिटिव केस आ चुके हैं और 56 मौतें हो चुकी हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।