राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने भी दी शुभकामनाएं
इससे पहले राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति ने भी देशवासियों को ईद की बधाई दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने संदेश में लोगों से इस अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करने का संकल्प लेने को कहा। उन्होंने कहा कि- कोरोना वायरस की चुनौती से जल्द पार पाने और सुरक्षित रहने के लिए सभी एहतियात बरतें। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी शुभकामनाएं दीं और कहा कि- 'ईद-उल-फितर से जुड़े महान आदर्श हमारे जीवन में स्वास्थ्य, शांति, समृद्धि और सद्भाव लेकर आएं।'
धर्म गुरुओं ने की गले ना लगने की अपील
कोरोना की रोकथाम के लिए देश में लॉकडाउन का चौथा चरण में धार्मिक स्थलों के साथ-साथ मस्जिदें भी बंद हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों को घरों में रहकर ही नमाज अदा करने और ईद मनाने की अपील की है। धर्मगुरुओं ने खास तौर पर लोगों को गले ना लगने की अपील करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।