राज्य इकाइयों और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को भेजी चिट्ठी में पार्टी के जनरल सेक्रेटरी अरुण सिंह ने लिखा है कि सभी बड़े राज्यों की इकाइयां कम से कम 2 और छोटे राज्यों की इकाइयां कम से कम एक वर्चुअल रैली करेंगी। हर रैली में कम से कम 750 लोग शामिल होना चाहिए। देशभर में 1000 से ज्यादा ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस भी की जाएंगी। मोदी सरकार ने बीते वर्ष भारी बहुमत हासिल कर दोबारा अपना कार्यकाल शुरू किया और अब इसका एक वर्ष पूरा होने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने इसे लेकर कई कार्यक्रम करेगी। इस संबंध में भाजपा द्वारा जारी बयान के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित एक पत्र जनता के बीच पहुंचाया जाएगा।
इस पत्र में पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प, विश्व कल्याण के लिए भारत की भूमिका के साथ ही COVID-19 संक्रमण से बचाव के लिए सावधानियां और स्वस्थ रहने की अच्छी आदतों के संकल्प के आह्वान लिखे होंगे, जिनको देश भर में 10 करोड़ घरों भिजवाया जाएगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।