24 घंटे के अंदर कोरोना से 12 लोगों की मौत-
देश में जहां एक तरफ कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ से इस वायरस से मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। बात करें देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां कोरोना के कुल संक्रमित मरीज 14 हजार को पार कर गए हैं। मंगलवार को दिल्ली में बीते 24 घंटे के अंदर 12 लोगों ने कोरोना की वजह से अपनी जान गंवाई। दिल्ली में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 288 हो गया है।
दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर आए 412 नए केस
मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने स्वास्थ्य बुलेटिन जारी करते हुए कहा, "देश की राजधानी में बीते 24 घंटों के अंदर 412 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव रोगियों संख्या अब 14,465 पहुंच गई है।"
सरकार के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में अभी तक अभी तक 1,78,579 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है। इन कोरोना पॉजिटिव रोगियों में से 6954 रोगी अभी तक स्वस्थ हो चुके हैं। दिल्ली में फिलहाल 7223 एक्टिव कोरोना रोगी है।"
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।