Covid19.Org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर बुधवार सुबह तक संक्रमण के 1 लाख 53 हजार 243 मामले सामने आ चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह बताया कि पिछले 24 घंटे में 6,387 नए मामले सामने आए और 170 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले, मंगलवार को महाराष्ट्र में 2091, तमिलनाडु में 646, गुजरात में 361, दिल्ली में 412 और मध्यप्रदेश में 165 संक्रमित मिले थे।
एक तरफ चीन का फैलाया कोरोना वायरस दुनियाभर में आफत बन चुका है, लेकिन अपनी भूल स्वीकार करने के बजाय ड्रैगन अलग-अलग तरीकों से और परेशानी बढ़ा रहा है। यही नहीं, चीन के उपरअब 'शांतिदूत' बनकर अपना दोहरा चरित्र भी दिखाने से बाज नहीं आ रहा है। चीन ने भारत से लगती सीमा पर अपने सैनिक बढ़ाये, इसके अलावा हाल ही में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने को भी कहा था, लेकिन अब चीनी विदेश मंत्रालय ने भारत के साथ सीमा पर हालात स्थिर बताए हैं।
चीन ने बुधवार को कहा कि भारतीय सीमा पर स्थिति पूरी तरह से स्थिर और नियंत्रण में है। दोनों देशों के पास आपसी बातचीत के जरिए ऐसे मुद्दों को हल करने का तंत्र मौजूद है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का यह बयान वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन की सेना में जारी गतिरोध के बीच आया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि सीमा से जुड़े मुद्दों पर चीन की स्थिति स्पष्ट है। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपाति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि चीन और भारत के सीमा विवाद पर अमेरिका मध्यस्थता के लिए तैयार है। इससे पहले ट्रम्प ने कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने की बात कही थी, जिसे भारत ने ठुकरा दिया था। भारत ने कहा था कि यह उसका आंतरिक मसला है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।