CM ममता बनर्जी का ऐलान- बंगाल में 1 जून से खुलेंगे सभी धार्मिक स्थल
(India) कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भविष्य की योजना की जानकारी दी। ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में एक जून से सभी धार्मिक स्थल खोल दिए जाएंगे। हालांकि उन्होंने इस दौरान कुछ जरूरी नियम कायदों के पालन किए जाने को जरूरी बताया। ममता ने कहा कि एक जून से सभी धार्मिक स्थलों के खुलने का समय सुबह 10 बजे होगा। मीडिया को संबोधित कर रही सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि अगर कोरोना वायरस का संक्रमण ऐसे बढ़ता रहा तो फिर धार्मिक स्थलों को बंद रखने का कोई मतलब नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक स्थल बेशक खोले जा रहे हैं, लेकिन पूजा-अर्चना के दौरान यह किसी तरह की भीड़ को अनुमति नहीं दी जाएगी। मंदिर और मस्जिदों में एक समय में केवल 10 लोग ही प्रवेश पा सकेंगे। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों को दिन में कई—कई बार सैनिटाइज किया जाएगा और श्रद्धालुओं को भी इन सब बातों को ख्याल रखना होगा।
31 मई के बाद लॉकडाउन खत्म होगा या जारी रहेगा, इस पर असमंजस बरकरार है। गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बारे में मुख्यमंत्रियों की राय के बारे में बता दिया है। इस बीच, ममता बनर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में एक जून से धार्मिक स्थल खोले जाएंगे, पर यहां एक बार में 10 से ज्यादा लोगों को जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
आज 2054 केस सामने आए

देश में कोराना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 67 हजार 437 हो गई है। आज संक्रमण के 2054 मामले सामने आए। 433 लोग ठीक हुए, जबकि 86 की मौत हुई। इनमें से अकेले दिल्ली में ही 82 लोगों ने जान गंवाई। दिल्ली में आज 1106 संक्रमित बढ़े। यहां एक दिन में संक्रमितों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। एक दिन पहले ही शुक्रवार को यहां 1024 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं।

दिल्ली के अलावा कर्नाटक में 178, उत्तराखंड में 102, राजस्थान में 91, ओडिशा में 63, हरियाणा में 31, असम में 30, हिमाचल प्रदेश में 9, नगालैंड में 7 और छत्तीसगढ़ में 6 मरीज मिले। इनके अलावा 341 मरीजों और बढ़े, लेकिन ये किन राज्यों से हैं यह स्पष्ट नहीं हो सका।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।