कैबिनेट में लिया किसानों के लिए बड़ा फैसला, खरीफ की 14 फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में लिए गए फैसलों को लेकर केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, सड़क परिवहन और MSME मंत्री नितिन गडकरी और कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि छह करोड़ से ज्यादा MSME भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। सरकार इस क्षेत्र को 50 हजार करोड़ की इक्विटी डालने का भरोसा दिलाती है। इसके साथ ही MSME को नए सिरे से परिभाषित किया जा रहा है। इसमें निवेश की सीमा भी बढ़ाकर 25 लाख के बजाय एक करोड़ कर दी गई है। MSME को बढ़ावा देने से देश में नौकरी के नए अवसर पैदा होंगे।
खरीफ की 14 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने की मंजूरी दी गई है। सरकार का कहना है कि किसानों को एमएसपी के जरिए उनके लागत मूल्य से 50-83% ज्यादा मूल्य मिलेगा। धान का एमएसपी 53 रुपए बढ़ाकर 1,868 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इसके अलावा एमएसएमई उद्योगों से जुड़ी योजनाओं को भी मंजूरी दी गई। अब 250 करोड़ रुपए तक के टर्नओवर वाले बिजनेस मीडियम एंटरप्राइजेज कहलाएंगे। पिछले महीने घोषित किए गए 20 लाख करोड़ के पैकेज में एमएसएमई की परिभाषा बदलने का ऐलान किया गया था। कैबिनेट ने इसे भी मंजूरी दे दी है। साथ ही मध्यम कारोबार (मीडियम एंटरप्राइजेज) के लिए टर्नओवर की लिमिट बढ़ाकर 250 करोड़ रुपए कर दी है। यानी इतने तक टर्नओवर वाले बिजनेस मीडियम एंटरप्राइजेज माने जाएंगे। आर्थिक पैकेज घोषित करते वक्त सरकार ने ये लिमिट 100 करोड़ रुपए तय की थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।