कोरोनावायरस संक्रमण 28 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेली शामिल हैं।
14 राज्यों में जंग जीतने वाले सक्रिय मरीजों से ज्यादा-
देशभर में कोरोना वायरस महामारी के बीच राहत की बात यह है कि बड़ी संख्या में इससे संक्रमित मरीज ठीक होने लगे हैं। देश के 14 राज्यों में कोरोना वायरस से जंग जीतने वालों की तादाद ज्यादा है। कोरोना विशेषज्ञों के मुताबिक यह आंकड़े लोगों में कोविद-19 के भय को दूर करेंगे।
हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 48 फीसदी से ज्यादा लोग कोरोना की जंग जीत चुके हैं। कई राज्यों में स्वस्थ होने की दर और भी अच्छी है। पंजाब में कोरोना से ठीक होने वालों की सर्वाधिक 88 फीसदी है। वहां 2263 में से 1987 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।