(India)
देश में कोरोना संकट के बीच भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा फेरबदल किया है। भाजपा ने मनोज तिवारी को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया है। पार्टी ने उनकी जगह आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। दिल्ली, छत्तीसगढ़ और मणिपुर में प्रदेश अध्यक्षों को बदला गया है। दिल्ली में मनोज तिवारी की जगह उत्तर दिल्ली के मेयर आदेश गुप्ता को अध्यक्ष पद दिया गया है। छत्तीसगढ़ में विक्रम उसेंडी की जगह विष्णुदेव साय प्रदेश अध्यक्ष पद संभालेंगे। मणिपुर में के भावनानंद सिंह की जगह एस टिकेंद्र सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। आदेश गुप्ता की संघ में अच्छी पकड़ मानी जाती है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। गुप्ता ने 1991 में कानपुर यूनिवर्सिटी से बीएससी की थी। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में पेशा ठेकेदारी बताया था। माना जा रहा है कि बीजेपी ने दिल्ली में व्यापारी वर्ग को देखते हुए उन्हें आगे किया है। वहीं, एक चैनल से बातचीत करते हुए मनोज तिवारी ने बताया कि उनका कार्यकाल छह महीने ज्यादा हो गया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में किसी को तकलीफ न हो, हम इसके लिए लड़ते रहेंगे।
अश्वेत की मौत का मामला :प्रदर्शन बढ़ने पर राष्ट्रपति ने गवर्नरों को कमजोर बताया था
अमेरिका में पुलिस की बर्बरता से अश्वेत की मौत के बाद होने वाले प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सेना तैनात करने की चेतावनी दी है। इससे पहले भी ट्रम्प ने प्रदर्शनकारियों को गोली मारने और उन पर भयानक कुत्ते छोड़ने की वॉर्निंग दी थी। हालांकि, इसका कोई असर नहीं हुआ और प्रदर्शन भड़क गया। अब अमेरिका में ह्यूस्टन के पुलिस चीफ ने ट्रम्प से चुप रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि अगर आपके पास इस मुद्दे से निपटने का कोई अच्छा सुझाव नहीं है तो प्लीज अपना मुंह बंद रखें।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।