भीषण तूफान में बदला अरब सागर में उठा चक्रवात, महाराष्ट्र से टकराएगा 'निसर्ग चक्रवात', अभी मुंबई से 200 किमी दूर
(India)
अरब सागर से उठा चक्रवात अब मंगलवार को भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया। इस तूफान का नाम निसर्ग है और इसकी 13 किमी/घंटे की रफ्तार से महाराष्ट्र के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने ताजा अनुमान में बताया है कि यह तूफान महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के हरिरेश्वर और दमन के बीच दोपहर 1 से 4 बजे के बीच टकराएगा। इस दौरान मुंबई, रायगढ़, ठाणे जिलों में हवा की रफ्तार 100 से 120 किमी/घंटे तक हो सकती है। पहले इसके गुजरात से भी टकराने का अनुमान था। अभी यह मुंबई से 200 किमी दूर है। मुंबई तो इस सदी के पहले बड़े तूफान की जद में आ रही है।
गृहमंत्रालाय के अनुसार आज चक्रवाती तूफान निसर्ग महाराष्ट्र के समुद्री तट से टकराएगा। महाराष्ट्र पहले ही कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में शामिल है। ऐसे में चक्रवात से हालात और भयावह हो सकते हैं। NDRF के महानिदेशक एसएन प्रधान कहा कहना है कि NDRF की टीमों ने कोलिवाड़ा औऱ अलीबाग में खतरे की संभावना वाले इलाकों से आबादी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। Cyclone Nisarga चक्रवाती तूफान बन गया है। यह मुंबई से 200 किलोमीटर दूर है। साइक्लोन दक्षिण पूर्व की तरफ बढ़ता हुआ रायगढ़ जिले के अलीबाग की दिशा में आगे बढ़ रहा है। एक खतरनाक चक्रवाती तूफान के रूप में Cyclone Nisarga आज दोपहर 1 बजे 3 बजे बीच अलीबाग के दक्षिणी हिस्से से गुजरेगा। यह जानकारी मुंबई के मौसम विभाग की वैज्ञानिक शुभांगी भूटे ने दी।
चक्रवात निसर्ग की वजह से मुंबई से सिर्फ 19 उड़ानों की आवाजाही होगी। इनमें से 11 मुंबई से जाने वाली और 8 आने वाली हैं। अभी यहां 50 उड़ानों का ही संचालन हो रहा था। मुंबई से चलने वाली 5 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।