कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान निसर्ग, तूफान ने महाराष्ट्र के रायगढ़ को पार किया, मुंबई से बड़ा खतरा टला
(India) अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान निसर्ग महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से निकल गया है। यह दोपहर करीब 1 बजे यहां से टकराया था। मौसम विभाग के मुताबिक, टकराने के बाद का असर मुंबई और ठाणे में रहेगा। इसके चलते 90-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और मध्यम से भारी बारिश होगी। अगले 4 से 5 घंटे में यह पूर्वोत्तर की ओर बढ़ेगा और कमजोर पड़ जाएगा। इस बीच, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शाम 7 बजे तक विमानों की आवाजाही रोक दी गई है। दरअसल, रनवे पर एक कार्गो प्लेन फिसल गया था जिसके बाद एहतियातन यह कदम उठाया गया।
गृहमंत्रालाय और मौसम विभाग की भविष्यवाणी को सही साबित करते हुए CycloneNisarga ने आज दोपहर अलीबाग में लैंडफॉल कर लिया था। तब वहां बेहद तेज गति की आंधी चल रही थी। तेज बरसात हो रही थी। इसका असर जल्द ही मुंबई और दमन में भी देखने को मिलने का अनुमा लगाया जा रहा था। इससे पहले NDRF के महानिदेशक एसएन प्रधान ने जानकारी दी थी कि NDRF की टीमों ने कोलिवाड़ा औऱ अलीबाग में खतरे की संभावना वाले इलाकों से आबादी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था। लेकिन मुंबई पहुंचने से पहले ही चक्रवाती तूफान निसर्ग कमजोर पड़ गया। इससे मुंबई पर मंडरा रहा बड़ा खतरा फिलहाल टल गया है।

तूफान से दक्षिण मुंबई की एक रिहायशी बिल्डिंग का शेड उड़ा। मरीन ड्राइव के पास सीबीआई लेन पर पेड़ गिर गए, जिससे एक टैक्सी बुरी तरह क्षतिग्रस्त गई है।
मौसम विभाग (कुबालाब) के डिप्टी डायरेक्टर कुष्णानंद होसालीकर ने बताया कि अलीबाग में तूफान टकराते समय यहां 125 किमी की रफ्तार से हवाएं चलनी शुरू हो गईं। यह तूफान रायगढ़ को पार कर मुंबई और ठाणे की और बढ़ रहा है। तूफान का असर करीब 3 घंटे तक रहने वाला है।
महाराष्ट्र के 21 और गुजरात के 16 जिलों में तूफान का असर है। दोनों राज्यों में एनडीआरएफ ने एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। इस बीच, मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई।
गुजरात के द्वारका में समुद्र में ऊंचा ज्वार उठा। पहले यह तूफान गुजरात के तट से भी टकराने वाला था, लेकिन मौसम विभाग ने बाद में यह अनुमान वापस ले लिया।
निसर्ग तूफान में एक जहाज फंस गया और रत्नागिरी के भाटीमिर्या समुद्र तट पर पहुंच गया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।