Covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर बुधवार को एक दिन में 9638 संक्रमित मिले। इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा 8789 मरीज 31 मई को मिले थे। महाराष्ट्र में बुधवार को 2560 संक्रमित सामने आए। यह छठवां दिन था, जब देश में 200 से ज्यादा मरीजों की मौत हुई। अकेले महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 122 लोगों ने दम तोड़ा।
वही राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के नए मामले हर दिन तेजी से बढ़ रहे हैं।बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना के 1513 नए रोगी मिले हैं। दिल्ली में कोरोना रोगियों के मिलने का यह एक दिन में सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने कोरोना से मरने वाले 50 लोगों का नया आंकड़ा भी जारी किया है।दिल्ली में कोरोना वायरस से मरने वाले 50 नए लोगों की संख्या जारी की गई है। दिल्ली सरकार ने अपने आधिकारिक बुलेटिन में कहा कि इन 50 व्यक्तियों में से 9 व्यक्तियों की मृत्यु 31 मई से 1 जून के बीच हुई है। जबकि शेष 41 व्यक्तियों की मृत्यु 15 अप्रैल से 30 मई के बीच अलग-अलग दिनों में हुई है। दिल्ली में अभी तक कोरोना से 606 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं कोरोना की चपेट में आए रोगियों की कुल संख्या 23,645 हो गई है।
संक्रमण 28 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेश में फैला
कोरोनावायरस संक्रमण 28 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेली शामिल हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।