ऐसा कहा जा रहा है कि इन नागरिकों ने वीजा नियमों का उल्लंघन किया। इसलिए प्रतिबंध लगाया गया। इन विदेशी जमातियों की संख्या बढ़ सकती है। ये नागरिक माली, नाइजीरिया, श्रीलंका, केन्या, तंजानिया, दक्षिण, अफ्रीका, म्यांमार, थाईलैंड, बांग्लादेश, यूके, ऑस्ट्रेलिया और नेपाल से हैं।
कोरोना से देश में अब तक 2 लाख 17 हजार 648 केस
देश में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या 2 लाख 17 हजार 648 हो गई। दिल्ली-एनसीआर बॉर्डर सील मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि सभी के लिए एक कॉमन पास बने, जिसकी हरियाणा, यूपी और दिल्ली तीनों राज्यों में मान्यता हो। कोर्ट ने कहा कि तीनों राज्यों के प्रतिनिधियों/अफसरों को बैठक करनी चाहिए और इस मुद्दे को जल्द समाधान निकालना चाहिए।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।