दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 67.28 लाख पार, 3 लाख 93 हजार 675 लोगों की मौत
(India) दुनिया में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। बेकाबू होते कोरोना वायरस से दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 67 लाख 28 हजार 524 हो गया है। कुल 32 लाख 71 हजार 120 लोग स्वस्थ हुए। 3 लाख 93 हजार 675 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में संक्रमण पर काबू नहीं पाया जा सका है लेकिन, मॉस्को समेत कुछ जगहों पर राहत दी जा रही है। सरकार ने साफ कर दिया है कि कोई भी फूड जोन या रेस्टोरेंट फिलहाल नहीं खोला जाएगा। वहीं, इंडोनेशिया सरकार ने राजधानी जकार्ता में मस्जिदें खोलने की सशर्त मंजूरी दे दी है।

कोरोना वायरस के खतरे से पूरी दुनिया में कोहराम मचा है और हर दिन सैंकड़ों लोगों की जान जा रही है। दुनियाभर में अब तक कोरोना वायरस से 387,298 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना वायरस के कारण अब तक 6348 लोगों की मौत हुई है, जबकि सक्रिय संक्रमितों की संख्या 110960 हैं। दुनिया के करीब 200 देशों में कोरोना वायरस फैल चुका है।

कोरोना से देश में अब तक 2.27 लाख मामले

देश में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 2 लाख 27 हजार 273 हो गई। उधर, देश में लगातार टेस्टिंग बढ़ाई जा रही है। एविशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को बताया कि 25 मई से डोमेस्टिक फ्लाइट्स शुरू होने के बाद 11वें दिन 4 जून को 671 उड़ानों में 60 हजार 306 यात्रियों ने सफर किया। यह यात्रियों और उड़ानों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले एक जून को सबसे ज्यादा 692 उड़ानों में 64 हजार 651 यात्रियों ने सफर किया था। लॉकडाउन में 25 मार्च से देश में घरेलू उड़ानें बंद कर दी थीं। बाद में इन्हें 25 मई को फिर शुरू किया गया।


Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।