जानकारी के मुताबिक, भारत की ओर से इस बैठक की अगुवाई लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह करेंगे। वहीं, चीन की ओर से मेजर जनरल लियु लिन इस बैठक में हिस्सा लेंगे। बताया जा रहा है कि ये दोनों सैन्य कमांडर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जारी तनाव को खत्म करने के लिए रास्ता निकालेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, आज की यह अहम बैठक भारत-चीन बॉर्डर के पास चुशूल मोल्डो में होगी। आलम ये है कि अब सबकी नजरें आज की इस अहम बैठक पर टिकी है। इतना ही नहीं इस बैठक को लेकर शुक्रवार को दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के बीच भी बातचीत हुई है। इस बातीचीत में दोनों देशों ने सीमा विवादों को निपटाने पर जोर दिया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।