विदेश मंत्रालय ने बताया, ‘‘दोनों देशों के बीच बातचीत बेहद शांतिपूर्ण और गर्मजोशी से भरे माहौल में हुई। दोनों पक्षों ने कूटनीतिक संबंधों की 70वीं सालगिरह को भी याद किया। दोनों देश इस बात पर सहमत हुए कि मसले का जल्द हल निकलने से रिश्ते आगे बढ़ेंगे।’’ दोनों देशों के बीच पहले सिक्किम और फिर लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर टकराव की स्थिति बनी हुई थी। इसकी शुरुआत 5 मई में पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील से हुई थी।
कोरोना से देश में एक दिन में रिकॉर्ड 10 हजार 521 संक्रमित बढ़े
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 46 हजार 622 हो गई है। Covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को एक दिन में रिकॉर्ड 10 हजार 521 मरीज बढ़े। वहींं, 5490 ठीक भी हो गए। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 297 लोगों ने जान गंवाई। अब देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 6946 हो गई है। फिलहाल 1.20 लाख से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं।
अनलॉक -1 में राजस्थान के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार हो गई। इसके साथ, उत्तरप्रदेश देश का छठा राज्य बन गया, जहां कोरोना के मामले 10 हजार 103 से ज्यादा हो गए। आंकड़े बता रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में संक्रमण प्रवासियों की वजह से भी बढ़ा है। 2870 से ज्यादा प्रवासी संक्रमित मिले हैं। राज्य में 15 लाख से भी ज्यादा प्रवासी और मजदूर अलग-अलग राज्यों से लौट चुके हैं। इनके लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने एक मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई थीं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।