कोरोना वायरस का असर इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह पर भी दिखाई देगा। समारोह का विशेष आकर्षण रहने वाले छोटे बच्चे इस बार लाल किले पर आयोजित मुख्य समारोह में शामिल नहीं होंगे। बड़ी कक्षाओं के बच्चों को समारोह में शामिल किया जा सकता है। ऐसा पहली बार होगा जब स्वास्थ्य कारणों से बच्चों को इस कार्यक्रम से दूर रखा जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर होने वाले कार्यक्रमों में लोगों व मेहमानों की भागीदारी को सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब तय किया जाएगा। लोगों के बैठने की व्यवस्था भी उसी के अनुरूप होगी। समारोह में इस बार सीमित संख्या में ही लोगों को शामिल किया जाएगा।
75 दिन बाद खुले धार्मिक स्थल
लॉकडाउन के पहले फेज में 24 मार्च से बंद किए गए धार्मिक स्थल देशभर में आज से खोल दिए गए। दिल्ली में चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर और कालका जी मंदिर में सुबह भक्तों ने प्रार्थना की। उधर, लखनऊ में ईदगाह मस्जिद में भी नमाज पढ़ी गई। इन स्थानों पर केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।