बंगाल और मिजोरम में बढ़ाया लॉकडाउन,  देश में कोरोना के 2.57 लाख केस
(India) देश में बढ़ते चूर्ण संक्रमण के मामलो को देखते हुए पश्चिम बंगाल और मिजोरम ने लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा दिया है। इस बीच, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 57 हजार 451 हो गई है। रविवार को रिकॉर्ड 10 हजार 884 केस बढ़े। महाराष्ट्र में 3 हजार 7 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 85 हजार 975 हो गई है। इस मामले में यह चीन से आगे निकल गया है। वहां 83 हजार 43 केस आए हैं।

महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या भले ही बढ़ी रही है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि बीते 2 हफ्तों में यहां संक्रमितों की बढ़ने की दर में कमी आई है। यह 17 मई से 24 मई के बीच 52% थी, जो बीते हफ्ते घटकर 27% रह गई है।


कोरोना वायरस के कारण देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है। वहीं, एक जून से लॉकडाउन 5.0 का आगाज हो चुका है। इधर, आठ जून से देश के अधिकांश जगहों को खोल दिया गया है। मॉल, रेस्टोरेंट, धार्मिक स्थलों को दोबारा खोलने की इजाजत मिल गई है। हालांकि, कुछ जगहों पर अभी भी इन चीजों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। इसी कड़ी में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लॉकडाउन में छूट मिलते ही सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतार देखने को मिली।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।