covid19india.org के मुताबिक, मंगलवार सुबह तक 1 लाख 29 हजार 345 मरीज बीमार हैं तो 1 लाख 29 हजार 95 स्वस्थ हो गए। उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सुबह उनके घर पर कोरोना टेस्ट हुआ। बताया जा रहा है कि उनकी रिपोर्ट आने में 48 घंटे का वक्त लगेगा।
कोरोना वायरस के प्रसार के शुरुआती चरण में तत्काल लॉकडाउन लागू करने की वजह से भारत की स्थिति ग्लोबल कोरोना इंडेक्स में भले ही बेहतर बनी रही लेकिन अब तेजी से ग्राफ गिरने लगा है। कुल मरीजों की संख्या के लिहाज से भारत भले ही पांचवे नंबर पर है लेकिन गंभीर मरीजों की संख्या के लिहाज से अमरीका के बाद दूसरे नंबर पर आ गया है। यह ग्राफ भारत (Coronavirus in India ) के लिए शुभ संकेत नहीं माना जा रहा है।
Website Worldometer के आंकड़ों के मुताबिक अमरीका में गंभीर मरीजों की संख्या 16,923 है। भारत में गंभीर मरीजों की संख्या 8,944 है। इसके अलावा ब्राजील में 8,318, रूस में 2,300, स्पेन में 617, ब्रिटेन में 516, जर्मनी में 540 और इटली में 217 मरीज हैं।
दूसरी तरफ भारत से कई गुना ज्यादा कोरोना संक्रमण वाले ब्राजील व रूस में भी इतने मरीज नहीं हैं। ब्राजील में भारत से 3 गुना ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इसके बावजूद वहां पर गंभीर मरीजों की संख्या 8,318 है। इसी तरह रूस में दोगुने केस होने के बाद भी वहां ऐसे मरीजों की संख्या भारत की एक चौथाई है। स्पेन, ब्रिटेन, इटली व जर्मनी में भी ऐसे मामले एक हजार से कम हैं।
ब्राजील और रूस में भी बढ़ रहा है रिकवरी रेट
कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित दुनिया के टॉप-10 देशों में से दो ब्राजील और रूस ऐसे हैं, जहां एक्टिव और रिकवर केस में ज्यादा फर्क नहीं है
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।