भारत चीन सीमा विवाद को लेकर पीएम मोदी पर बोले राहुल, कहा - 'चीनी हमारी सीमा में घुस आए, लेकिन प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हैं'
(India) भारत और चीन के बीच चल रहा सीमा विवाद पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग चुका है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा है कि चीनी हमारी लद्दाख के रास्ते हमारे देश की सीमा में घुस रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ना सिर्फ चुप्पी साध रखी है, बल्कि पूरे घटनाक्रम से ही गायब हैं।
पूर्वी लद्दाख के पास वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच तनाव कम होने के संकेतों के बीच आज दोनों देशों की सेनाओं के डिवीजनल कमांडर स्तर की बातचीत होगी। मीटिंग की लोकेशन के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये चर्चा भी चीन की सीमा में स्थित मोल्दो में हो सकती है। इससे पहले शनिवार को लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की वार्ता भी वहीं हुई थी।
इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर तंज कसा है। राहुल ने ट्वीट कर कहा है कि चीनी हमारी सीमा में घुस आए लेकिन प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हैं। उन्होंने इस मामले से दूरी बना रखी है। कांग्रेस के कद्दावर नेता राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिये एक बार फिर भारत चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चल रहे विवाद को हवा दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि चीनी लद्दाख में हमारे क्षेत्र में चले आए और कब्जा कर लिया, लेकिन प्रधानमंत्री चुप हैं और पूरे मामले से ही गायब हैं।

यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी चीन से सीमा विवाद को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला हो। इससे पहले भी राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पूछा था कि क्या चीनी सैनिकों ने भारतीय जमीन पर कब्जा कर लिया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।