नोमुरा के अध्ययन में लोगों की आवाजाही और कोरोना केस की संख्या में बढ़ोतरी को आधार बनाया गया है। स्टडी रिपोर्ट के मुताबिक पहली कटेगरी में 17 देश हैं जहां अर्थव्यवस्था को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया सही रास्ते पर है। यानि मामला ट्रैक पर है। दूसरी कटेगरी में 13 देश हैं। इन देशों में कोरोना के सेकेंड वेव के कोई संकेत नहीं मिले हैं लेकिन लौटने के संकेत हैं। तीसरी कटेगरी वाले देश डेंजर जोन हैं। इस कटेगरी वाले देशों में सेकेंड वेव आने की पूरी आशंका है। भारत का नाम इसी कटेगरी में शामिल है।
अनलॉक-1 के 10 दिन में कोरोना के 2 हजार 537 केस बढ़ने की वजह से राजस्थान सरकार ने सख्ती कर दी है। अब दूसरे राज्यों से बिना इजाजत आवाजाही पर 7 दिन तक पाबंदी रहेगी। हालांकि, पहले सीमाएं सील करने की बात कही गई, लेकिन एक घंटे बाद ही कहा गया कि आवाजाही को सील नहीं बल्कि कंट्रोल किया जाएगा। बॉर्डर क्रॉस करने के लिए पास की जरूरत पड़ेगी। सभी टोल नाकों पर अतिरिक्त पुलिस तैनात की गई है। राज्य में 31 मई तक 8 हजार 831 केस थे, अब 11 हजार 368 हो गए हैं।
बुधवार सुबह 123 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें से 40 जयपुर में, 34 भरतपुर में, पाली-सीकर में 11-11, झुंझुनू में 9, नागौर में 5, कोटा में 3, अलवर में 2 और बाड़मेर-भीलवाड़ा-बीकानेर-बूंदी-गंगानगर-झालावाड़ में 1-1 केस हैं। वहीं, दूसरे राज्य से आए 2 लोग भी पॉजिटिव मिले। उधर, जोधपुर में 1 मरीज की मौत हो गई। राज्य में अब तक 256 लोगों की मौत हो चुकी है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।