टिड्डी के अंडे देने का खतरा बढ़ा, ड्रोन से शुरू हुआ स्प्रे
टिड्डी लगातार बेकाबू होती जा रही है। बुधवार रात को पाकिस्तान की तरफ से बाड़मेर के रास्ते एक नया दल घुसने की रिपोर्ट आई। वहीं अब टिड्डी दल में गुलाबी के साथ पीले रंग की टिड्डी भी नजर आने लगी है यानी अब टिड्डी के अंडे देने का खतरा बढ़ गया है। बुधवार को प्रदेश के 10 जिलों अजमेर, जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, जोधपुर, बूंदी, जालौर और पाली में छोटे से बड़े टिड्डी दलों पर पेस्टिसाइड स्प्रे करके नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। टिड्डी को काबू में करने के लिए बुधवार से बाड़मेर में 2 ड्रोन लगाए गए। ड्रोन से टिड्डी पर कुछ स्प्रे हुआ। गुरुवार को नागौर में भी ड्रोन आ जाएंगे। शुरुआती तौर पर पांच जिलों में ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।