हंदवाड़ा पुलिस के मुताबिक लश्कर की शह पर आतंकी ड्रग्स की इस खेप को कश्मीर और पड़ोसी राज्यों में भेजने की तैयारी में जुटे थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से पाकिस्तान समर्थित नार्को-टेरर मॉड्यूल का खुलासा हुआ है। हंदवाड़ा जिले के एसपी जीवी संदीप ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से 100 करोड़ रुपए की 21 किलो हेरोइन और 1.34 करोड़ रुपए कैश मिले हैं।
पकड़े गए लोगों के नाम अब्दुल मोमिन पीर, इस्लाम उल हक पीर और सईद इफ्तिकार इंद्राबी हैं। ये लोग पाकिस्तान से आतंकी गतिविधियां चलाने वाले रैकेट के संपर्क में थे और ड्रग का कारोबार कर रहे थे। इस मॉड्यूल के जरिए लश्कर के आतंकियों की आर्थिक मदद की जा रही थी। इस खुलासे से ड्रग डीलर और आतंकियों के कनेक्शन का भी पता चला है।
इससे पहले बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकतों का परिचय देते हुए राजौरी और पुंछ जिलों के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के किनारे बसे गांवों और चौकियों पर भारी गोलीबारी की। इस घटना में सेना का एक जवान शहीद हो गया और एक नागरिक के घायल होने की सूचना है। गुरुवार सुबह बड़गाम जिले के पठानपोरा में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।