देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 लाख 9 हजार 606 पार हो चुकी है। देश में लॉकडाउन खुलने के बाद कोरोना के संक्रमण के मामलों में दोगुनी से ज्यादा वृद्धि हुई है। शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 11 हजार 314 मरीज बढ़े और 388 लोगों ने दम तोड़ा। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। वही महाराष्ट्र एक लाख कोरोना मरीजों वाला देश का इकलौता राज्य बन गया। यहां 1 लाख 1 हजार 141 मरीज हो गए। शुक्रवार को राज्य में 3493 संक्रमित मिले। इससे पहले,11 जून को 3607 और 10 जून को 3254 संक्रमित मिले थे।
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 93 हजार 804 मरीज़ों का उम्र के हिसाब से एनालिसिस किया है। इसमें सबसे ज्यादा मरीज 31 से 40 साल की उम्र के हैं, जो राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या का 20.10% है। इसी तरह 21 से 30 साल की उम्र के 17890 संक्रमित मिले। वहीं, राज्य में 10 साल की उम्र तक के 3081 बच्चे संक्रमित हुए।
देश के कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों में मानसून दस्तक देने को तैयार है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक के ज्यादातर इलाकों में दस्तक देने के बाद अगले 48 घंटों में मुंबई समेत अन्य इलाकों में पहुंचा जाएगा। छत्तीसगढ़, दक्षिण गुजरात, दक्षिण मध्य प्रदेश और बिहार में मानसून के प्रवेश के लिए परिस्थिति अनुकूल है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि, दिल्ली वासियों को मानसून के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।