देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 लाख 21 हजार 642 हो गई है। शनिवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 12 हजार 31 नए मरीज सामने आए। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। उधर, दिल्ली में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने 10 से 49 बेड की कैपेसिटी वाले सभी मल्टीस्पेशलिटी नर्सिंग होम को कोविड-19 नर्सिंग अस्पताल घोषित कर दिया। सरकार के मुताबिक, ऐसे सभी नर्सिंग होम को 3 दिन के अंदर कोविड मरीजों को एडमिट करने के लिए खुद को तैयार करना होगा। अगर ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस पर मुख्यमंत्री केजरीवाल रविवार सुबह ट्वीट कर कहा- 'राज्य सरकार के इस फैसले से 5000 से ज्यादा बेड कोरोना मरीजों के लिए मिल सकेंगे। इसके अलावा, कुछ दिनों में हमारे अफसर नर्सिंग होम के मालिक से बात कर उनकी समस्याओं को भी दूर करेंगे।
उधर, दिल्ली में कोरोना के हालात पर गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, एलजी अनिल बैजल के साथ आज सुबह 11 बजे बैठक करेंगे। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी शामिल होंगे। दिल्ली में शनिवार को 2134 संक्रमित बढ़े। अब राजधानी में संक्रमितों की संख्या 38 हजार 958 हो गई है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।