एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मुंबई स्थित घर में लगाई फांसी
(India) MS धोनी जैसी फिल्म में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी कर ली है। सुशांत ने मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। पुलिस सुशांत के घर पर पहुंच चुकी है और जांच शुरू हो चुकी है। रविवार को उन्‍होंने मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ऐसा कहा जा रहा है कि उनके नौकर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। 34 साल के सुशांत ने खुदकुशी क्‍यों की, इसको लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आ पाई है। 8 जून को सुशांत की मैनेजर दिशा सलियन ने भी बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में काम किया था। आपको बता दें कि हाल ही में सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान ने भी अपने बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी थी। जिसके बाद सुशांत ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धाजंलि दी थी। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने दिशा के निधन पर शोक जताते हुए लिखा था, "यह बेहद ही दिल दहला देने वाली खबर है। दिशा के परिवार और दोस्तों को मेरी गहरी संवेदना। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।"

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।