देश मे कोरोना संकट के बीच आज और कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दोपहर 3 बजे 21 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति और उसकी रोकथाम के इंतजामों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही 17 जून यानी बुधवार को PM मोदी कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों का भी हाल जानेंगे। आपको बता दें कि Unlock1.0 के बाद प्रधानमंत्री पहले बार मुख्यमंत्रियों से बात करने जा रही हैं। हालांकि इससे पहले कोरोना वायरस और लॉकडाउन को लेकर वह पांच बार मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर चुके हैं।
ये मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। इसमें कोरोना के हालातों पर बात होगी। आगे की स्ट्रैटजी के लिए राज्यों से फीडबैक लिया जाएगा। अनलॉक-1 के असर पर बात होने की भी उम्मीद है। मोदी लगातार दो दिन मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे। बुधवार को यानी कल महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पश्चिम बंगाल समेत 15 राज्यों से बात होगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।