15 जून की घटना के बाद सेना ने लेह और बाकी सरहदों पर अपना मूवमेंट बढ़ा दिया है। इसके साथ ही लद्दाख से जो भी यूनिट्स पीस स्टेशन लौटने वाली थीं, उन्हें वहीं रुकने को कहा है। सेना ने लद्दाख के आसपास के इलाकों में तैनात अपनी यूनिट्स को लेह में कभी भी मूव करने के लिए तैयार रहने के आदेश दिए हैं। खासतौर पर कश्मीर और जम्मू में मौजूद यूनिट्स को किसी भी वक्त लेह जाने के ऑर्डर दिए जा सकते हैं। लद्दाख में सीमा से सटे गांव खाली करवाने की तैयारी शुरू हो गई है। सेना ने एहतियातन लोगों से गांव खाली करने को कहा है। देमचोक पैंगॉन्ग लेक के आसपास की बसाहट को अलर्ट रहने को कहा है। सीमा से सटे इलाकों में मोबाइल फोन बंद कर दिए हैं। यहां तक कि सेना के लैंडलाइन फोन भी बंद कर दिए गए हैं।
सिर्फ ऑपरेशन से जुड़े फोन ही काम कर रहे हैं। उन पर भी इनकमिंग फोन कॉल्स बंद हैं। लेह सिटी के बाहर सेना के अलावा सभी मूवमेंट पर रोक लगा दी है और श्रीनगर-लेह हाईवे को भी आम लोगों के लिए बंद कर दिया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।