चीन-इंडिया बोर्डर विवाद: हिंसक झड़प के बाद  मेजर जनरल स्तर की दूसरी बैठक शुरू
(India) चीन-इंडिया बोर्डर विवाद के बीच 15 जून की रात गलवान घाटी में चीनी और भारतीय सेना की झड़प में चीन के 40 से ज्यादा जवान या तो घायल हुए या मारे गए। वहीं भारत के भी 20 जवान य शहीद हो गए। स्तिथी को सामन्य करने की कोशिशो के मद्देनज़र भारत और चीन के बीच मेजर जनरल स्तर की बातचीत हो रही है। ये बैठक 10.30 बजे से जारी है। सैन्य सूत्रों ने जानकारी दी कि इससे पहले पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हिंसक झड़प वाले स्थान के पास भारत और चीन की सेनाओं के डिविजनल कमांडरों के बीच बैठक बेनतीजा रही। मेजर जनरल स्तरीय बातचीत में गलवान घाटी से सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया को लागू करने पर चर्चा हुई । इस बातचीत के ज़रिये इस बात की कोशिश की जा रही है कि चीन-इंडिया बोर्डर पर हालात पुन बेहतर किये जा सके |

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।