प्रवासी मजदूरों के लिए वित्त मंत्री ने किया के 50 हजार करोड़ रुपये की बड़ी योजना का ऐलान
(India) वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें लेबर मंत्री संतोष गंगवार और ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे। वित्तमंत्री ने गरीब कल्याण कैंपेन के बारे में कहा कि इसका उद्देश्य ग्रामीण भारत में इंफ्रा और रोजगार को पैदा करने का है। इस योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के खगड़िया जिले से 20 जून को लॉन्च करेंगे। ग्रामीण भारत मे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन करने के लिए अब केन्द्र सरकार गांवों के लिए बड़ी योजना की शुरूआत करने जा रही है। इस योजना के तहत देश के विभिन्न भागों से पलायन कर अपने अपने गांव पहुंचे प्रवासी मजदूरों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से शुरू की जा रही इस योजना के तहत कामगारों को 25 प्रकार के काम दिये जायेंगे। जिन राज्यों को इस योजना से फायदा होगा उसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा शामिल हैं।

देश में कोरोना संकट के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी गुरुवार को शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं। माना जा रहा है कि वित्त मंत्री इस दौरान चीन के साथ ट्रेड को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती हैं। आपको बता दें कि भारत-चीन के बीच लद्दाख में हाल ही में खूनी संघर्ष हुआ है। इस संघर्ष में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए हैं। हालांकि लगभग इतना ही नुकसान चीन को भी उठाना पड़ा है। ऐसे में देश में चीन और चीनी उत्पाद के खिलाफ भारी लहर है।

सरकार ने कहा कि इस कैंपेन को मिशन मोड के रूप में 125 दिनों को शामिल किया जाएगा, जिसमें 25 अलग अलग प्रकार के कामों को तय किया जाएगा। यह काम प्रवासी मजदूरों को दिए जाएंगे। इस कैंपेन के जरिए ग्रामीण इलाकों में 50 हजार करोड़ रुपए का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। यह 6 राज्यों के 116 जिलों में फैला होगा।

इन 116 जिलों में बिहार में 32 जिलों, उत्तर प्रदेश में 31 जिलों, मध्य प्रदेश में 24 जिलों, राजस्थान में 22 जिलों, उड़ीसा में 4 जिलों, झारखंड में 3 जिलों को शामिल किया जाएगा। इससे दो तिहाई प्रवासी मजूदरों को कवर किए जाने की उम्मीद है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।