राजस्थान में तीन सीटों पर मतदान के लिए बीजेपी विधायकों को लेकर तीन बसें जयपुर पहुंची। बीजेपी के सभी विधायक विधानसभा भवन में मतदान करेंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में मुकाबला रोचक होने की संभावना है, क्योंकि सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस दोनों में किसी के पास भी अपनी बदौलत अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए विधानसभा में पर्याप्त संख्या नहीं है। राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी बीजेपी ने एक दूसरे पर विधायकों को प्रलोभन देने का आरोप लगाते हुए अपने-अपने विधायकों को अलग-अलग होटलों में रखा है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।