गलवान में जवानों की शहादत को लेकर चीन को करारा जवाब देने को तैयार भारतीय सेना
(India) गलवान वेली में हुई भारतीय- चीनी जवानों की झड़प के बाद भारत अब चीन को करारा जवाब देने को तैयार है। गलवान वेली में हुई इस झड़प में शहीद हुए भारतीय जवानों को लेकर पुरे देश में रोष है। दुन्दिगल में स्थित इंडियन एयर फोर्स एकेडमी में शनिवार को पासिंग आउट परेड हुई। इस दौरान चीन पर एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हम अच्छी तरह से तैयार हैं। मैं देश को भरोसा देता हूं कि हम जवाब देने में सक्षम हैं। गलवान में हमारे जवानों की शहादत को बेकार नहीं जाने देंगे।
भदौरिया ने कहा कि चीन के सैनिकों से झड़प के वक्त हमारे जवानों ने बहादुरी दिखाई। उससे हमारा ये संकल्प पता चलता है कि हम किसी भी कीमत पर देश की सीमाओं की रक्षा करेंगे।

दिल्ली में अब हर कोरोना पेशेंट को 5 दिन क्वारंटीन सेंटर में रहना होगा जरूरी-

कोरोना मरीजों से दूसरों में संक्रमण न फैले इसके लिए उन्हें क्वारंटीन किया जाता है। इसमें उन्हें दूसरे लोगों से अलग एकांत में रखा जाता है। अभी तक हल्के या बिना लक्षण वाले मरीजों को होम क्वारंटीन किया जा रहा था। मगर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अब इसके नियमों में बदलाव किए हैं। नए निर्देश के मुताबिक दिल्ली में अब दिल्ली में हर कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को अब कम से कम पांच दिन क्‍वारंटाइन सेन्टर में रहना जरूरी होगा। हालांकि LG के फैसले से केंद्र और केजरीवाल सरकार में दोबार ठन गई है।

दिल्ली सरकार का कहना है कि क्‍वारंटाइन सेंटर में जाने के डर से लोग टेस्ट नहीं कराएंगे। साथ ही इससे डॉक्टरों और नर्सों पर ज्यादा दबाव पड़ेगा। मालूम हो कि उपराज्यपाल ने अपने आदेश में कहा कि पांच दिन क्वारंटीन सेंटर में गुजारने के बाद बिना लक्षण वाले मरीजों को होम क्‍वारंटाइन के लिए भेज दिया जाएगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।