सूर्य ग्रहण के दौरान भारत के कई शहरों में आसमान में सूर्य एक चमकती अंगूठी की तरह नजर आएगा। सूर्य ग्रहण सुबह 9.15 बजे से शुरू हो चुका है। यह पूरी तरह से 3.04 मिनट पर समाप्त होगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक लगभग 05 घंटे 49 मिनट तक ग्रहण का प्रभाव में रहेगा। परंपरा के मुताबिक सूर्य ग्रहण के दौरान अनिष्ट की आशंका होती है। इससे बचने के लिए कई शहरों में लोगों ने मंत्रों का जाप और पूजा पाठ शुरू कर दिया है। ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप और पाठ पर जोर दिया जाता है।
इस ग्रहण को देखने के लिए जहां वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और इसमें रुचि रखने वालों में खास उत्साह होता है। लेकिन वलयाकार सूर्य ग्रहण को खुली आंखों से नहीं देखना चाहिए। ऐसा इसलिए कि यह अशुभकारी और नुकसानदेह होता है।
भारतीय समयानुसार सुबह 9:15 से ग्रहण शुरू हो जाएगा, जो 3 बजकर 4 मिनट पर समाप्त होगा। ज्योतिषियों का दावा है कि 21 जून को लगने वाले सूर्य ग्रहण के बाद कोरोना वायरस का प्रभाव और तेज हो जाएगा। कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ेगा और इसका तेज प्रकोप अगस्त के दूसरे सप्ताह तक रहेगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।