रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत समेत सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह से बात की। इसी में उन्होंने सेनाओं को लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर चीन से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए।
सरेंडर मोदी' वाले ट्वीट पर बीजेपी का पलटवार, कहा - मर्यादा तोड़ रहे हैं राहुल गांधी-
भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव पर पीएम मोदी की ओर से बयान आने के बाद भी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के तेवर तल्ख बने हुए हैं। एक बार फिर ट्वीट कर उन्होंने पीएम मोदी को 'सरेंडर मोदी' करार दिया है। उन्होंने ताजा हमला जापान टाइम्स में छपे एक ओपिनियन पीस को साझा करते हुए किया है।
जापान टाइम्स के लेख में जिक्र है कि तुष्टिकरण की नीतियों की वजह से भारत सरकार एक बार फिर चीन की आक्रामकता का माकूल जवाब देने में विफल साबित हुई। मोदी सरकार चीन को खुश कर पाकिस्तान से दूर करने के नीति के बदले अपनी सोच बदले।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।