चीन के मुद्दे को लेकर पूर्व पीएम मनमोहन ने दी मोदी को लिखा खत, कहा- बेकार न जाए कुर्बानी
(India) भारत- चीन के बढ़ते तनाव को लेकर मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। सीमा विवाद में शहीद हुए 20 सैनिकों की शहादत पर पूरे देश में रोष है। वहीं, इस पूरे मामले पर विपक्षी नेता लगातार सरकार को घेरने में लगे हैं और चीन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब पूर्व प्रधानमंत्री मनमनोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चीन को लेकर संभल कर बोलें और कहा कि हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए।
चीन के मुद्दे पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पहली बार टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि देश की सुरक्षा, रणनीति और सीमाओं के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी को सोच-समझकर बयान देना चाहिए। उन्हें सावधान रहना चाहिए कि इन मामलों में उनकी बातों का क्या असर पड़ेगा। शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक में मोदी के बयान पर हुए विवाद के बाद मनमोहन सिंह ने सोमवार को यह कमेंट किया।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लद्दाख के गलवान घाटी में 20 भारतीय सैनिकों की शहादत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करते हुए 15-16 जून को देश के वीर सपूतों ने सर्वोच्च कुर्बानी दी। इस सर्वोच्च त्याग के लिए हम साहसी सैनिकों और उनके परिजनों के कृतज्ञ हैं। उनकी शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए। मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखते हुए चीन को लेकर अपने शब्दों के चयन में सावधानी बरतने की भी नसीहत दी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।