भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकालने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत, नहीं टूटेगी पुरी की परंपरा
(India) जगन्नाथ पुरी में रथ यात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोरोना वायरस के चलते ये अटकले लगाई जा रही थी की जगन्नाथ यात्रा पर रोक लगाई जा सकती है। इसी यात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला लेते हुए कहा की कल रथयात्रा निकलेगी। सुप्रीम कोर्ट ने यात्रा की इजाजत दे दी है, श्रद्धालु शामिल नहीं हो पाएंगे। कोर्ट ने कहा है कि मंदिर कमेटी, राज्य सरकार और केंद्र सरकार के को-ऑर्डिनेशन में यात्रा निकालें, लेकिन लोगों की सेहत से समझौता नहीं होना चाहिए। अगर हालात बेकाबू होते दिखें तो ओडिशा सरकार यात्रा को रोक सकती है। साथ ही कहा कि पुरी के अलावा ओडिशा में कहीं और यात्रा नहीं निकाली जाएगी।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक यात्रा की तैयारियों को लेकर मीटिंग करेंगे। इसमें रथ यात्रा के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रॉसिजर (एसओपी) तय किया जाएगा।

China की हर हरकत पर नजर रख रहा भारत, LAC पर सेना ने तैनात की स्पेशल माउंटेन फोर्स-
भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुई हिंसक झपड़ के बीच भारतीय सेना ने 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ अपने विशिष्ट उच्च ऊंचाई वाले युद्धक बलों को तैनात किया है, जो कि चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की ओर से पश्चिमी, मध्य या पूर्वी क्षेत्रों में किसी भी तरह के हमले के लिए तैयार है।

शीर्ष सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना को PLA की ओर से किसी भी सीमा पार से आक्रामकता से एलएसी की रक्षा करने के लिए निर्देशित किया गया है। ये माउंटेन फोर्स चीन की हर हरकत पर अपनी पैनी नजर रख रही है।

भारतीय पर्वतीय सैनिकों को गुरिल्ला युद्ध में प्रशिक्षित किया जाता है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में युद्ध को जीतकर भारतीय सेना ने ये साबित भी किया है। यही वजह है कि भारतीय सेना ने चीन की LAC पर हर हरकत पर नजर रखने के लिए स्पेशल ट्रेन्ड माउंटेन फोर्स तैनात की गई है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।